
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का गठन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में से 29 जनवरी, 2006 को अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों अर्थात् मुस्लिम, ईसाई, बौद्घ, सिक्ख, पारसियों तथा जैनों से संबंधित मामलों पर बल देने के लिए किया गया था| मंत्रालय का अधिदेश अल्पसंख्यक समुदायों के लाभ के लिए समग्र नीति तैयार करना और योजना, समन्वयन, मूल्यांकन, विनियामक ढांचे एवं विकास संबंधी कार्यक्रम समीक्षा करना है|
श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार, 31 मई 2019 को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री का कार्यभार ग्रहण किया |
श्री जॉन बर्ला ने गुरुवार, 8 जुलाई 2021 को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया |
श्रीमती रेणुका कुमार ने गुरुवार, 8 जुलाई 2021 को नई दिल्ली में मंत्रालय की सचिव का कार्यभार ग्रहण किया |
पिछले पृष्ठ पर जाने के लिए
|
पृष्ठ अंतिम अद्यतन तिथि : 24-12-2021